Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा; परेड शुरू

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 26 January, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद 21 तोपों की सलामी दी गई और गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत हो गई है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्तव्य पथ पर जाने से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
read more at PTI