60 छात्रों के कोविड-19 संक्रमित मिलने पर पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी कंटेनमेंट ज़ोन घोषित
पटियाला (पंजाब) स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनएलयू) में 2 दिनों में 60 विद्यार्थियों के कोविड-19 संक्रमित मिलने पर कैंपस को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया, "संक्रमित विद्यार्थियों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें आइसोलेट किया गया है।" ज़िला प्रशासन ने यूनिवर्सिटी से 10 मई तक हॉस्टल्स खाली कराने को कहा है।
read more at ABP न्यूज़


