सीवर लाइन में फंसने से 4 लोगों की दिल्ली में हुई मौत
दिल्ली के रोहिणी में बुधवार को सीवर लाइन में फंसने से चार लोगों की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार रात चार लोगों के सीवर लाइन में फंसने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने बचाव अभियान शुरू किया था। बकौल रिपोर्ट्स, सीवर में फंसने वालों में तीन एमटीएनएल कर्मचारी थे जबकि एक उन्हें बचाने गया रिक्शा चालक था।
read more at हिन्दुस्तान


