मालदीव में भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह एचएएल के कर्मचारियों की हुई नियुक्ति
मालदीव की सरकार ने कहा है कि 76 भारतीय सैन्यकर्मियों की जगह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। सैन्यकर्मियों को हेलीकॉप्टरों के लिए 2 प्लैटफॉर्म्स और मेडिकल इवैक्यूएशन के लिए उपयोग किए जाने वाले डोर्नियर विमान को संचालित करने के लिए तैनात किया गया था। भारत ने अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया है।


