भारी बारिश को लेकर 10 राज्यों में अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर 10 राज्यों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया जहां 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। ये राज्य ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश हैं। उत्तराखंड में भूस्खलन की भी आशंका जताई गई है।
read more at Twitter


