पाक को मिसाइल के उपकरण देने को लेकर यूएस ने चीन व बेलारूस की 4 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका (यूएस) ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए चीन की 3 और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया है। बकौल अमेरिका, चीनी कंपनियों ने फिलामेंट वाइंडिंग मशीन (रॉकेट मोटर केस बनाने में इस्तेमाल) और स्पेस लॉन्च वाहनों के प्रोपेलेंट टैंक बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्टिर वेल्डिंग उपकरण उपलब्ध कराए।
read more at moneycontrol


