हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे शख्स ने खाने में नमक ज़्यादा होने पर पत्नी की हत्या की
मुंबई (महाराष्ट्र) में 46-वर्षीय शख्स को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी को हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी है और खिचड़ी में नमक ज़्यादा होने पर उसने पत्नी से झगड़ा शुरू किया था। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पहले हाथों से और फिर रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया।


