जांच के आदेश दिए हैं, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा: जशपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ के सीएम
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर में तेज़ रफ्तार गाड़ी द्वारा लोगों को कुचलने की घटना को हृदयविदारक बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है...और जांच के आदेश दिए गए हैं...कोई भी बख्शा नहीं जाएगा...सबके साथ न्याय होगा।" बकौल बघेल, प्रथम दृष्टया दोषी दिख रहे पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।
read more at Twitter


