राजस्थान में मिले 16.7 करोड़ वर्ष पहले रहने वाली डायनासोर की प्रजाति के जीवाश्म
आईआईटी रुड़की व जीएसआई के वैज्ञानिकों को जैसलमेर (राजस्थान) में लंबी गर्दन वाले शाकाहारी डाइक्रियोसॉरिड डायनासोर के सबसे पुराने जीवाश्म मिले हैं। यह प्रजाति 16.7 करोड़ वर्ष पुरानी है और थार रेगिस्तान में मिलने से इसे 'थारोसॉरस इंडिकस' नाम दिया गया है। इससे पहले डाइक्रियोसॉरिड फैमिली के डायनासोर के जीवाश्म चीन, उत्तर व दक्षिणी अमेरिका और अफ्रीका में मिले थे।
read more at लेटेस्टली


