Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BEL ने छुआ नया हाई, कंपनी को मिला है ₹528 करोड़ का नया ऑर्डर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 1 July, 2025
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान करीब 4% चढ़कर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹435.95 पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों में यह उछाल ₹528 करोड़ का नया ऑर्डर मिलने के बाद आई है। कंपनी के मुताबिक, नए ऑर्डर में रडार, कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, ईवीएम, जैमर, शेल्टर, कंट्रोल सेंटर, पुर्ज़े और संबंधित सर्विसेज़ शामिल हैं।