IIT कानपुर में PhD छात्रा ने की खुदकुशी, फांसी लगाने के लिए ऑनलाइन मंगवाई थी रस्सी
उत्तर प्रदेश स्थित आईआईटी कानपुर से पीएचडी कर रही प्रगति गुप्ता नामक 26-वर्षीय छात्रा का शव गुरुवार को उसके हॉस्टल रूम में फंदे से लटका मिला। बकौल रिपोर्ट्स, मौके पर मिले सुसाइड नोट में प्रगति ने लिखा है कि वह अपनी मौत के लिए खुद ज़िम्मेदार है। शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रगति ने फांसी के लिए ऑनलाइन रस्सी मंगवाई थी।
read more at हिन्दुस्तान


