Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दोनों युवाओं के लिए आने वाला समय रोमांचक है: सरफराज़ व रचिन के शतक पर सचिन तेंदुलकर

short by रघुवर झा / on Saturday, 19 October, 2024
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज़ सरफराज़ खान व न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ रचिन रवींद्र को लेकर कहा, "इन दोनों प्रतिभाशाली युवाओं के लिए आने वाला समय रोमांचक है।" उन्होंने कहा, "सरफराज ने अपना पहला टेस्ट शतक ऐसे मौके पर बनाया जब भारत को इसकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी।"