अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की पत्नी व बेटी समेत 25 अमेरिकियों के रूस में प्रवेश पर लगा बैन
रूसी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी और बेटी समेत 25 अमेरिकियों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। बकौल मंत्रालय, रूसी राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों के खिलाफ बढ़ते अमेरिकी प्रतिबंधों की प्रतिक्रिया स्वरूप 25 अमेरिकियों को ‘स्टॉप लिस्ट’ में जोड़ा गया है। इस लिस्ट में कई अमेरिकी सीनेटर शामिल हैं।
read more at हिन्दुस्तान


