जैसलमेर रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, रेलवे ने शेयर कीं प्रस्तावित लुक की तस्वीरें
रेल मंत्रालय ने राजस्थान के जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से पहले उसके प्रस्तावित लुक की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। मंत्रालय ने बताया कि विरासत और आधुनिकता दोनों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का प्रस्तावित डिज़ाइन तैयार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, जैसलमेर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर करीब ₹150 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
read more at ABP न्यूज़


