यूएस और यूरोप में 1-6 वर्ष के बच्चों में लिवर संबंधी रहस्यमयी बीमारी के केस मिले
अमेरिका और कई यूरोपीय देशों में 1-6 वर्ष की उम्र वाले बच्चों में लिवर संबंधी रहस्यमयी बीमारी के मामले मिले हैं। न्यूज़ एजेंसी असोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, केवल बच्चों में होने वाली इस बीमारी को इस महीने की शुरुआत में डब्ल्यूएचओ के संज्ञान में लाया गया था। इस बीमारी के कारण पीलिया, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखे हैं।
read more at Hindustan Times


