Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुए भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर के दोनों पायलटों की हुई मौत

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 16 March, 2023
एएनआई ने भारतीय सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अरुणाचल प्रदेश के मंडला हिल्स इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए चीता हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। इससे पहले डिफेंस पीआरओ (गुवाहाटी) लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया था, "हेलीकॉप्टर का गुरुवार सुबह करीब 9:15 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था।"