एमपी के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता कमलनाथ का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। कमलनाथ के मीडिया एडवाइज़र पीयूष बबेले ने गुरुवार रात 'X' पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कमलनाथ के अकाउंट से हैकर असंगत सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। बकौल बबेले, कमलनाथ के अकाउंट को रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।
read more at ABP न्यूज़


