हिमाचल प्रदेश सरकार बच्चा गोद लेने वाली महिला कर्मचारियों को देगी 6 माह की छुट्टी
हिमाचल प्रदेश के मंत्रिमंडल ने बच्चा गोद लेने वाली नियमित महिला कर्मचारियों को 6 माह का बाल दत्तक ग्रहण अवकाश देने को मंज़ूरी प्रदान की है। मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना को भी मंज़ूरी प्रदान की जिसके तहत शोधकर्ताओं को तीन-साल के लिए ₹3,000/माह की फेलोशिप दी जाएगी। सोलन में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने को भी मंज़ूरी मिली है।
read more at दिप्रिंट


