Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

31 दिसंबर तक कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट प्लान बनाएं वरना वेतन रोक देंगे: गोवा के अफसर से एनजीटी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 9 October 2021
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गोवा सरकार द्वारा कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट प्लान को अंतिम रूप देने के लिए बार-बार समयावधि विस्तार मांगने पर नाराज़गी जाहिर कर 6-माह के समयावधि विस्तार की मांग ठुकरा दी है। एनजीटी ने कहा है कि 31 दिसंबर तक प्लान तैयार नहीं हुआ तो राज्य के पर्यावरण सचिव के वेतन पर रोक लगा दी जाएगी।
read more at Hindustan Times