भारतीय नौसेना को मिली स्कॉर्पिन डिज़ाइन की चौथी पनडुब्बी 'वेला'
फ्रांस के सहयोग से देश में ही प्रोजेक्ट-75 के तहत बनाई गई पनडुब्बी 'वेला' मंगलवार को भारतीय नौसेना को सौंप दी गई। मुंबई स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) में इस परियोजना के तहत स्कॉर्पिन डिज़ाइन की 6 पनडुब्बियों का निर्माण किया जा रहा है। इस श्रेणी की 3 पनडुब्बियां भारतीय नौसेना को पहले ही सौंपी जा चुकी हैं।
read more at PIB


