जेब खर्च न देने पर राजस्थान में 27 वर्षीय युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर की पिता की हत्या
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि राजस्थान के बारां में एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए जेब खर्च नहीं दिए जाने से नाराज़ 27 वर्षीय युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सनकी प्रवृत्ति का है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at भाषा


