महारानी एलिज़ाबेथ-II के निधन की सूचना देने के लिए इस्तेमाल की गई उनकी तस्वीर के पीछे की क्या कहानी है?
महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के निधन की सूचना सोशल मीडिया पर महारानी की ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर के साथ साझा की गई थी। पीपुल मैगज़ीन के मुताबिक, यह तस्वीर महारानी के जीवन के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान 15-साल पहले बकिंघम पैलेस में दिवंगत फोटोग्राफर जेन बोन द्वारा ली गई थी। यह तस्वीर जेन की किताब में 2009 में फीचर हुई थी।


