देश की विभिन्न जेलों में फांसी की सज़ा पाए 472 कैदी हैं, यूपी में हैं सर्वाधिक: सरकार
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि 31 दिसंबर 2021 की स्थिति के अनुसार देश की विभिन्न जेलों में फांसी की सज़ा पाए 472 कैदी हैं। सरकार ने बताया कि फांसी की सज़ा पाए सर्वाधिक (67) कैदी उत्तर प्रदेश की जेलों में हैं। बकौल सरकार, बिहार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ऐसे क्रमश: 46, 44 व 39 कैदी हैं।
read more at भाषा


