दिल्ली में पिछले 6 माह में ई-रिक्शा चालकों के 2.3 लाख से ज़्यादा कटे चालान
दिल्ली में इस साल 1-जनवरी से 15-जून के बीच गलत पार्किंग, निर्धारित समय के बाद प्रवेश और लाइसेंस से संबंधित उल्लंघनों को लेकर ई-रिक्शा चालकों के 2.3 लाख से अधिक चालान काटे गए हैं। इस दौरान सबसे ज़्यादा 1,40,776 चालान गलत पार्किंग के लिए काटे गए जबकि 33,597 चालान 'नो एंट्री' समय में वाहन ले जाने को लेकर काटे गए।
read more at भाषा


