यूपी में PIL दाखिल करने वाले याचिकाकर्ता की हुई पिटाई, HC ने अधिकारियों से किया जवाब-तलब
संत कबीर नगर (यूपी) में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले याचिकाकर्ता की पिटाई कर दी गई जिसको लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों समेत राजस्व अधिकारियों से जवाब तलब किया है। बकौल हाईकोर्ट, सामाजिक कार्यकर्ताओं को गुंडों-माफियाओं द्वारा धमकाया और पीटा जाएगा तो ऐसी गड़बड़ियों को उजागर करने वाला कोई नहीं बचेगा।
read more at हिन्दुस्तान


