OYO ने अपने विवादित विज्ञापन को लेकर जारी किया स्पष्टीकरण, बताई इसके पीछे की मंशा
ओयो ने अपने विज्ञापन 'भगवान हर जगह है और...ओयो भी' के विवाद पर कहा है कि इसका मकसद धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, न कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना। कंपनी ने कहा, "भारत में आध्यात्मिक पर्यटन बढ़ रहा है....यही बात विज्ञापन से समझाना चाहते थे। बकौल कंपनी, 2025 में 12 प्रमुख धार्मिक स्थलों में 500 होटल जोड़े जाएंगे।
read more at इंडिया टीवी


