Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जाइए और माफी मांगिए: कर्नल सोफिया को लेकर विवादित बयान देने वाले एमपी के मंत्री से CJI

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 15 May, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के खिलाफ दर्ज एफआईआर में फिलहाल हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। सीजेआई जस्टिस बीआर गवई ने मंत्री को फटकार लगाते हुए कहा, "जाएं और...हाईकोर्ट में माफी मांगें।" मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा था।