बिहार में डीएम रजनीकांत ने रिटायरमेंट से कुछ दिनों पहले लिया वीआरएस
बिहार के लखीसराय के ज़िलाधिकारी रजनीकांत ने 25 अगस्त को वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए आवेदन दिया था जिसे राज्य सरकार ने सोमवार को मंज़ूर कर लिया। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीकांत आगामी 30 सितंबर को रिटायर होने वाले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत ने वीआरएस के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है।
read more at हिन्दुस्तान


