राजस्थान में 2 साइंस टीचर मिलकर फ्लैट में बनाते थे ड्रग्स, 2.5 माह में ₹15 करोड़ की बेची MD
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में एनसीबी ने एक फ्लैट में छापेमारी कर करीब ₹2.34 करोड़ की मेफेड्रोन (एमडी) ज़ब्त की है व 2 साइंस टीचर को गिरफ्तार किया है। बकौल एनसीबी, दोनों टीचर फ्लैट में ड्रग्स बनाते थे और बीते 2.5 महीने में ₹15 करोड़ की एमडी बेच चुके थे। दोनों सप्ताह में सिर्फ 2 दिन फ्लैट में रुककर ड्रग्स बनाते थे।
read more at हिन्दुस्तान


