राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महंत को सांस लेने में तकलीफ और यूरिन इन्फेक्शन की समस्या बताई जा रही है। वहीं, उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर बताया जा रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


