Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आसिम मुनीर के बाद अब पाकिस्तान के वायुसेना प्रमुख पहुंचे अमेरिका

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 4 July, 2025
पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से मुलाकात के कुछ दिनों बाद पाकिस्तानी वायुसेना के प्रमुख ज़हीर अहमद बाबर सिद्धू ने अमेरिका का दौरा किया है। सिद्धू ने अमेरिकी सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के साथ कई उच्च स्तरीय बैठकें की हैं। पाकिस्तानी वायुसेना ने कहा, "इससे द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और परस्पर हितों को बढ़ावा मिलेगा।’’