रूपाली गांगुली ने मां के साथ डाला वोट, फोटो शेयर कर फैंस से की मतदान करने की अपील
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान मशहूर टीवी शो 'अनुपमा' की लीड ऐक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने बुधवार को अपनी मां रजनी गांगुली के साथ वोट डाला। उन्होंने वोटिंग के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर 'वोट करने जाओ 🇮🇳' लिखकर फैंस से मतदान करने की अपील की। वहीं, अभिनेत्री निकिता दत्त ने भी पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डाला।
read more at PINKVILLA


