सबवे में मिलीं सड़ी हुईं सब्ज़ियां और खाना बनाने की जगह पर दिखीं मक्खियां, वीडियो जारी
हैदराबाद के पास साइबराबाद की फूड सेफ्टी टीम ने 16 जून को कोंडापुर स्थित सबवे रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। जांच में सड़ा हुआ सलाद, बिना लेबल वाली कटी सब्ज़ियां, गंदगी, मक्खियों की मौजूदगी और आवश्यक दस्तावेज़ों की कमी जैसी खामियां मिलीं। मौके पर खराब सब्ज़ियां नष्ट कराई गईं और सुधारात्मक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
read more at X


