कौन हैं तिरुमाला मंदिर में 121 किलो सोना दान करने वाले वर्धमान जैन?
आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में 121 किलोग्राम (₹160 करोड़) के सोने के आभूषण दान करने वाले वर्धमान जैन चेन्नई स्थित 'एक्सेस हेल्थकेयर' के सह-संस्थापक और वाइस चेयरमैन हैं। सांख्यिकी में स्नातक कर चुके वर्धमान ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से कंप्यूटर साइंस में डिग्री हासिल की है। वह डेल सर्विसेज़ के BPO डिवीज़न में एमडी रह चुके हैं।
read more at Moneycontrol हिंदी


