लियोनेल मेसी दूसरे सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल दागने वाले खिलाड़ी बने
अर्जेंटीना की टीम कनाडा को 2-0 से हराकर कोपा अमेरिका-2024 के फाइनल में पहुंच गई है। अर्जेंटीना के लिए जूलियन अल्वारेज़ ने 22वें व लियोनेल मेसी ने 51वें मिनट में गोल किया। इस गोल के साथ ही मेसी के 109 गोल हो गए और वह ईरान के अली डेई को पछाड़कर दूसरे सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।
read more at News18 हिंदी


