क्या होता है shrinkflation जिसकी शिकार हुई मैगी?
नेस्ले ने मैगी के पैक का वज़न 9% तक घटा दिया है जिससे मैगी 'श्रिंकफ्लेशन' का शिकार हो गई। यह शब्द 'shrink' (सिकुड़ना) और 'inflation' (महंगाई) को मिलाकर बना है जिसके तहत सामान का दाम उतना ही रहता है लेकिन मात्रा कम हो जाती है। 2009 में ब्रिटिश अर्थशास्त्री पिप्पा मालमग्रेन ने पहली बार 'श्रिंकफ्लेशन' शब्द का इस्तेमाल किया था।
read more at News18 हिंदी


