दिल्ली की आगामी गोल्डन मेट्रो लाइन से सबसे ज़्यादा किसे मिलेगा फायदा?
DMRC की नई एरोसिटी-तुगलकाबाद गोल्डन लाइन से एयरपोर्ट, साउथ और साउथ-ईस्ट दिल्ली के बीच सफर आसान होगा। ग्रांट थॉर्नटन भारत के पार्टनर चेतन चिचरा के मुताबिक, इससे साउथ दिल्ली में नए घरों की मांग नहीं बढ़ेगी बल्कि खराब कनेक्टिविटी के कारण प्रॉपर्टी पर लगने वाला 'कनेक्टिविटी-डिस्काउंट' खत्म होगा। इससे छतरपुर/नेब सराय/साकेत/अंबेडकर नगर जैसे इलाकों में प्रॉपर्टी महंगी हो सकती हैं।
read more at Inshorts


