Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

254kg वज़नी 'सुपर-सुपर ओबीस' सरकारी कर्मी की दिल्ली एम्स में हुई हाई-रिस्क वेट लॉस सर्जरी

short by खुशी / on Wednesday, 4 June, 2025
दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने बीते दिनों 254 किलोग्राम वज़नी यूपी के एक 31-वर्षीय सरकारी कर्मी की सफलतापूर्वक हाई-रिस्क वेट लॉस सर्जरी की। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज़ का बीएमआई 'सुपर-सुपर ओबेसिटी' कैटेगरी में (75.5) था। बकौल डॉक्टर्स, मरीज़ ने 10-साल पहले डाइटिंग व व्यायाम से 90 किलो घटाया था लेकिन बीते 3 साल में दोबारा उसका वज़न बढ़ गया।