रोहित शर्मा 2011 विश्व कप में क्यों नहीं खेले? आखिरकार पूर्व चयनकर्ता ने कर दिया खुलासा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बताया है कि रोहित शर्मा 2011 ODI विश्व कप टीम में इसलिए नहीं थे क्योंकि सिलेक्शन कमिटी ने 'हाफ-ऑलराउंडर्स' को ज़्यादा अहमियत दी थी। उन्होंने कहा कि यह रणनीति काम आई और युवराज सिंह 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने थे। बकौल श्रीकांत, उन्होंने इसके लिए रोहित से माफी मांगी थी।
read more at CricTracker


