Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीज़र पर अश्लीलता का आरोप, AAP की महिला विंग ने दर्ज कराई शिकायत

short by Rishi Raj / on Monday, 12 January 2026
आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने ऐक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीज़र में कथित अश्लील दृश्यों को लेकर कर्नाटक महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि टीज़र महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। महिला विंग ने आयोग से राज्य सरकार को टीज़र को तुरंत हटाने/रद्द कराने की मांग की है।
read more at X