गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द; रिसर्च में हुआ खुलासा
'फ्रंटियर्स इन पेन रिसर्च' में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि सुई लगते समय अपना पसंदीदा म्यूज़िक सुनने से दर्द का अनुभव कम होता है। बकौल शोधकर्ता, पसंदीदा गाना सुनते समय लोगों का ध्यान सुई से हटकर म्यूज़िक पर जाता है। हालांकि, इसके उलट बहुत धीमा और एक जैसी धुन वाला रिलैक्सेशन म्यूज़िक कुछ लोगों का ध्यान उतनी मज़बूती से नहीं खींच पाया।
read more at Abplive


