Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

UP में शख्स ने दहेज के लिए की पत्नी की हत्या, फिर दर्ज कराई उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 18 April 2025
कुशीनगर (यूपी) में पुलिस ने एक शख्स को दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 42 दिन बाद नदी के किनारे से शव को बरामद किया।