Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

7% मुनाफे के साथ लिस्ट होने के बाद 5% तक लुढ़का स्पेब एडहेसिव्स का शेयर

short by Aakanksha / on Monday, 8 December 2025
गोंद बनाने वाली कंपनी स्पेब एडहेसिव्स के शेयर सोमवार को NSE SME पर 7% मुनाफे के साथ ₹60 पर लिस्ट हुए लेकिन तुरंत ही इसमें 5% की गिरावट आई और यह ₹57 के लो तक चला गया। IPO का प्राइस ₹56 था और कंपनी का ₹33.73 करोड़ का आईपीओ 1 दिसंबर को खुला था जिसे कुल 2.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।