IAS अफसरों की होली पार्टी पर अफसर ने उड़ाए ₹1.22 लाख, हिमाचल सरकार को भेजा बिल
हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना द्वारा 20 आईएएस अफसरों, उनके जीवनसाथियों, बच्चों और 22 ड्राइवरों के लिए होली पार्टी का आयोजन कर ₹1.22 लाख खर्च किए जाने पर विवाद छिड़ गया है। सक्सेना ने सरकारी संपत्ति में आयोजित हुई पार्टी का बिल राज्य सरकार को भेजा है जिसमें 75 प्लेट के लिए ₹75,000 (₹1,000/प्लेट) का हिसाब शामिल है।
read more at हिन्दुस्तान


