Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 195 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.77 लाख तक मिलेगी सैलरी

short by Himanshu / on Friday, 13 March, 2026
यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I के 195 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू हो गई है और इसकी अंतिम तिथि 1 अप्रैल है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 10 के तहत प्रति माह ₹56,100-₹1,77,500 तक सैलरी मिलेगी। इसके लिए उम्मीदवारों को शॉर्टहैंड और टाइपिंग आना ज़रूरी है।