फिल्म 'आउटहाउस' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी शर्मिला टैगोर
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अब 'आउटहाउस' फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी और यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। सुनील सुकथानकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी और अभिनेता मोहन अगाशे, नीरज काबी व सुनील अभयंकर भी नज़र आएंगे। शर्मिला टैगोर को पिछले साल फिल्म 'गुलमोहर' में देखा गया था।
read more at भाषा


