पेड़ों से टकराया F-16 फाइटर जेट, आग के गोले में बदलने का खौफनाक वीडियो आया सामने
तुर्किये में ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान F-16 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कम ऊंचाई पर उड़ रहा विमान पेड़ों से टकराने के बाद आग के गोले में बदलता दिखाई दिया। हादसे से पहले पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। तुर्किये सरकार ने इस क्रैश की जांच शुरू कर दी है।
read more at X (formerly Twitter)


