छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से फिर हुई मुठभेड़, 1 नक्सली मारा गया
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों में एक बार फिर मुठभेड़ हो गई जिसमें एक नक्सली को जवानों ने ढेर कर दिया। मौके से हथियार बरामद हुए हैं और बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी चल रही है। हाल ही में सुरक्षाबलों ने कांकेर में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था।
read more at ANI


