Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2022 में हज पर जाने के इच्छुक लोगों को करवाना होगा पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण: नकवी

short by shashank mishra / on Friday, 22 October 2021
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि अगले साल हज पर जाने के इच्छुक लोगों को पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि हज-2022 की आधिकारिक घोषणा शुरुआती नवंबर में की जाएगी और उसी समय से आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। बकौल नकवी, भारत की हज-2022 की संपूर्ण प्रक्रिया 100% ऑनलाइन/डिजिटल होगी।