Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 और 3 जुलाई को होगा महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र, स्पीकर का होगा चुनाव

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 30 June 2022
महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्य की नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 2-3 जुलाई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा और सत्र के पहले दिन स्पीकर का चुनाव होगा। नाना पटोले के इस्तीफे के बाद से स्पीकर का पद खाली है।